खान मार्केट बना दुनिया का 22वां सबसे महंगा खुदरा बाजार

Share your love

दिल्ली के खान मार्केट ने एक विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी कुशमैन एंड वेकफील्ड ने एक रिपोर्ट के मुताबिक, किराये के लिहाज से खान मार्केट दुनिया का 22वां सबसे महंगा खुदरा बाजार है। खान मार्केट में वार्षिक किराया 217 डॉलर प्रति वर्गफुट है। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी कुशमैन एंड वेकफील्ड ने मंगलवार को ‘दुनिया के प्रमुख बाजार’ शीर्षक से अपनी रिपोर्ट जारी की। इसमें दुनिया के मुख्य शहरों के प्रमुख बाजारों में खुदरा तौर पर जमीन या दुकानों के किराये का विश्लेषण किया गया है।

तेजी से बढ़ा किराया

रिपोर्ट के मुताबिक, किराये में कोविड-19 महामारी से पहले की तुलना में वर्तमान वृद्धि (सितंबर तिमाही के दौरान) सात प्रतिशत और सालाना आधार पर तीन प्रतिशत की वृद्धि के साथ खान मार्केट प्रतिष्ठित वैश्विक प्रमुख बाजार सूची में 22वें स्थान पर है।” न्यूयॉर्क के फिफ्थ एवेन्यू ने दुनिया के सबसे महंगे खुदरा बाजार के रूप में अपनी शीर्ष रैंकिंग बरकरार रखी है। मिलान का विया मोंटेनापोलियोन एक स्थान चढ़कर हांगकांग के सिम शा त्सुई को हटाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गया। वहीं सिम शा त्सुई तीसरे स्थान पर खिसक गया।

लिस्ट में टॉप मार्केट

न्यूयॉर्क के फिफ्थ एवेन्यू ने दुनिया के सबसे महंगे खुदरा बाजार के रूप में अपनी शीर्ष रैंकिंग बरकरार रखी है. मिलान का विया मोंटेनापोलियोन एक स्थान चढ़कर हांगकांग के सिम शा त्सुई को हटाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गया. वहीं सिम शा त्सुई तीसरे स्थान पर खिसक गया. लंदन में न्यू बॉन्ड स्ट्रीट ने चौथा और पेरिस में एवेन्यू डेस चैंप्स-एलिसीस ने पांचवां स्थान बरकरार रखा.

इंडिया के टॉप-5 मार्केट

कुशमैन एंड वेकफील्ड ने कहा कि भारत में टॉप पांच बाजारों में खान मार्केट, कनॉट प्लेस (दिल्ली), लिंकिंग रोड (मुंबई), गैलेरिया मार्केट (गुरुग्राम) और पार्क स्ट्रीट (कोलकाता) है.

यह भी पढ़ें:  Meet India’s Top 10 Richest Self-Made Women Entrepreneurs in 2026


Share your love
Indresh Sharma
Indresh Sharma

Indresh Sharma always had a keen interest in writing. He has written for various categories, but his core expertise covers the News and Current Affairs column. At DDelhi, he combines his love for writing with political interest and covers a range of topics, including national news, international developments, Indian politics, public affairs, and important updates from Delhi. His aim is to deliver factual information on the latest topics so that readers can stay informed. In addition, he closely follows developments in Indian politics, government policies, elections, parliamentary affairs, and administrative decisions. Such interest in politics allows him to deliver content that is informative, balanced, and relevant.

Articles: 107

Advertise with us